सज्जन कुमार पर आए फैसले को लेकर क्या कहती है राजनीतिक पार्टियां
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2018 3:14 PM
नयी दिल्ली :आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पंजाब कांग्रेस समिति ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी ठहराए जाने और उम्रकैद की सजा सुनाए जाने का सोमवार को स्वागत किया. दिल्ली उच्च न्यायालय ने हत्या की साजिश रचने के मामले में कुमार […]
नयी दिल्ली :आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और पंजाब कांग्रेस समिति ने 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को दोषी ठहराए जाने और उम्रकैद की सजा सुनाए जाने का सोमवार को स्वागत किया. दिल्ली उच्च न्यायालय ने हत्या की साजिश रचने के मामले में कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई. पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुनील कुमार जाखड़ ने कहा कि पार्टी का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है कि जो कोई भी दंगे में शामिल हो, उसे न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए. कांग्रेस सांसद ने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, “हां न्याय में देरी हुई, लेकिन अंतत: न्याय हुआ. कोई भी कानून से ऊपर नहीं है और जो कोई भी ऐसे वीभत्स अपराध में शामिल है, उसे न्याय के कठघरे में लाया जाना चाहिए.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










