विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही भाजपा:आप

नयी दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. लेकिन, भाजपा ने कहा है कि वह दिल्ली में सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है. ‘आप’ के पांच विधायकों ने आरोप लगाया है कि पार्टी […]
नयी दिल्ली:आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है. लेकिन, भाजपा ने कहा है कि वह दिल्ली में सरकार बनाने के पक्ष में नहीं है. ‘आप’ के पांच विधायकों ने आरोप लगाया है कि पार्टी छोड़ने और दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में मदद के लिए फोन और मध्यस्थों के जरिये संपर्क किया गया है. भाजपा ने उन्हें पैसे का भी लालच दिया है. रोहिणी के विधायक राजेश गर्ग, त्रिलोकपुरी से विधायक राजू धींगन और मनोज कुमार समेत पांच विधायकों से संपर्क किया गया है.
मंगलवार को भाजपा नेता प्रभात झा के एक बयान के बाद इस तरह की खबरें थीं कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने की कोशिश में है. ‘आप’ से नाराज विधायकों और कांग्रेस विधायकों के एक गुट के समर्थन से वह दिल्ली में सरकार बना सकती है. एक अखबार में यह भी खबर छपी है कि दिल्ली में उसी तरह सरकार बन सकती है, जैसा 2009-10 में भाजपा ने कर्नाटक में किया था. तब मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने मामूली अंतर से जीते विधायकों को विधानसभा से इस्तीफा देने के लिए मनाया. बाद में उन्हें भाजपा में शामिल करा कर उपचुनाव में उन्हें जितवा दिया.
दिल्ली का फॉर्मूला
एक भाजपा नेता ने दावा किया कि ‘आप’ के कई विधायक इस्तीफा दे सकते हैं. इससे विधानसभा में सदस्यों की संख्या घट जायेगी. इस आधार पर बहुमत के लिए जरूरी विधायकों की संख्या कम हो जायेगी. 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा में एनडीए के 32 विधायक थे. तीन विधायक सांसद बन गये. ऐसे में सदस्यों की संख्या 67 रह गयी है. बहुमत के लिए 34 विधायकों की जरूरत होगी. एनडीए के 29 विधायक हैं. निर्दलीय विधायक रामवीर शौकीन और ‘आप’ से बरखास्त विनोद कुमार बिन्नी भाजपा को समर्थन दे सकते हैं. अगर ‘आप’ या कांग्रेस के सात विधायक इस्तीफा दे दें, तो सरकार बनाने के लिए भाजपा को 31 विधायकों के समर्थन की जरूरत रह जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




