विदेशी महिला से बदसलूकी मामले में सोमनाथ भारती को हो सकती है जेल!

Updated at : 18 Jun 2014 10:51 AM (IST)
विज्ञापन
विदेशी महिला से बदसलूकी मामले में सोमनाथ भारती को हो सकती है जेल!

नयी दिल्‍ली : खिड़की एक्सटेंशन मामले में दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ दोष सिद्ध हो गया है. विदेशी महिला से बदसलूकी मामले की जांच कर रही टीम ने सोमनाथ भारती को दोषी पाया है. दिल्‍ली पुलिस सोमनाथ भारती पर चार्ज सीट दायर कर सकती है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : खिड़की एक्सटेंशन मामले में दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ दोष सिद्ध हो गया है. विदेशी महिला से बदसलूकी मामले की जांच कर रही टीम ने सोमनाथ भारती को दोषी पाया है. दिल्‍ली पुलिस सोमनाथ भारती पर चार्ज सीट दायर कर सकती है.

सोमनाथ भारती पर जिन धाराओं के तहत आरोप लगाये गये हैं उसेमें, महिला से छेड़छाड़, धर्म-जाति के नाम पर पिप्‍पणी करना, अवैध रूप से बंदी बनाना आदि.

मामला क्‍या है

युगांडा की एक महिला ने दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री पर बदसलूकी आ आरोप लगाया था. विदेशी महिला ने भारती को पहचानने का भी दावा किया था. महिला ने कहा था कि सोमनाथ की अगुवाई में कई लोग रात में उनके घर घुस आए. महिला ने आरोप लगाया था कि सोमनाथ भारती और उनके सहयोगी ने मारा-पीटा और बदतमीजी भी की. साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि सोमनाथ भारती ने देश छोड़ने को कहा और जान से मारने की धमकी दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola