वाजपेयी के नाम से जाना जायेगा देहरादून का जौलीग्रांट हवाई अड्डा

देहरादून : अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से देहरादून जिले में स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे का नाम रखा जायेगा. उत्तराखंड विधानसभा में आज देहरादून जिले में स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने के संकल्प को केंद्र सरकार को भेजे जाने की स्वीकृति दे […]
देहरादून : अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से देहरादून जिले में स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे का नाम रखा जायेगा. उत्तराखंड विधानसभा में आज देहरादून जिले में स्थित जौलीग्रांट हवाई अड्डे का नाम बदलकर पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखे जाने के संकल्प को केंद्र सरकार को भेजे जाने की स्वीकृति दे दी गयी . राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन आज संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने इस संकल्प को सदन के पटल पर रखा जिसे मुख्य विपक्षी कांग्रेस सदस्यों की अनुपस्थिति में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




