मेनका गांधी ने राजनाथ सिंह और नड्डा से किया आग्रह, पुलिस विभाग और अस्पतालों में में जारी हो आईसीसी गठित करने का निर्देश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2018 5:38 PM
नयी दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि सभी राज्यों के पुलिस विभागों के भीतर होने वाले यौन उत्पीड़न के मामलों की शिकायतों की जांच के लिए आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के गठन का तत्काल निर्देश जारी किया जाये. उन्होंने स्वास्थ्य […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह से आग्रह किया कि सभी राज्यों के पुलिस विभागों के भीतर होने वाले यौन उत्पीड़न के मामलों की शिकायतों की जांच के लिए आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) के गठन का तत्काल निर्देश जारी किया जाये. उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी कहा कि केंद्र एवं राज्यों द्वारा संचालित अस्पतालों में भी इस तरह की समिति का गठन सुनिश्चित करने के लिए तत्काल निर्देश दिए जायें.
इसे भी पढ़ें : IWPC ने की कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के सभी मामलों की जांच की मांग
मेनका ने सिंह को लिखे पत्र में कहा कि मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप मामले पर गौर करें और सभी राज्यों के पुलिस विभागों को निर्देश दें कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न विरोधी कानून-2013 के तहत आंतरिक शिकायत समिति का तत्काल गठन सुनिश्चित किया जाये. उन्होंने नड्डा को पत्र लिखकर कहा कि मैं आपसे आग्रह करती हूं कि आप मामले पर गौर करें और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकारों के सभी अस्पतालों को निर्देश दिया जाये कि दें कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न विरोधी कानून-2013 के तहत आंतरिक शिकायत समिति का तत्काल गठन करें और अधिसूचित करें.
मंत्री ने कहा कि पुलिस प्रशासन को यह सलाह भी दी जा सकती है कि वे महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध प्रशिक्षण समाग्री का इस्तेमाल कर अपने लोगों को आईसीसी के बारे में संवेदनशील बनायें. मेनका ने हाल ही में शुरू हुए ‘मी टू’ अभियान की पृष्ठभूमि में गृह मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










