रथयात्रा के दौरान होगी भारी बारिश, आया IMD का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

ओडिशा के मौसम की जानकारी (File Photo)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rath Yatra Weather : भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से ओडिशा में बारिश तेज हो सकती है. इसका असर रथयात्रा के दौरान पुरी समेत कई जिलों में दिखेगा, जहां भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Rath Yatra Weather : विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा इस वर्ष 16 जुलाई को पुरी में आयोजित की जाएगी. इस उत्सव को देखने के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. आईएमडी के बुलेटिन के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बांग्लादेश तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. मौसम प्रणाली के प्रभाव से बुधवार (15 जुलाई) से शुक्रवार (17 जुलाई) सुबह तक पुरी में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी

आईएमडी ने बुधवार सुबह तक केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर और भद्रक जिलों के कई हिस्सों में भी भारी बारिश का अनुमान जताते हुए इन तीन जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. समुद्र की स्थिति खराब से बहुत खराब रहने की संभावना है और आईएमडी ने इसे देखते हुए मछुआरों को 14 से 18 जुलाई तक ओडिशा तट के आसपास एवं समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. आईएमडी ने मयूरभंज, क्योंझर, बालासोर, जाजपुर, खुर्दा, पुरी, कटक, नयागढ़, गंजाम और गजपति जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ तथा देवगढ़, सुंदरगढ़, अंगुल, बौध, ढेंकनाल, कंधमाल और रायगडा जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किये है.

इन इलाकों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी

इसी तरह बुधवार के लिए जगतसिंहपुर जिले में ‘रेड अलर्ट’ और केंद्रपाड़ा, भद्रक, क्योंझर, खुर्दा, पुरी, कटक, जाजपुर, कंधमाल और नयागढ़ जिलों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है. आईएमडी ने 15 जुलाई के लिए मयूरभंज, बालासोर, देवगढ़, सुंदरगढ़, अंगुल, बौध, ढेंकनाल, गंजाम, गजपति और रायगडा जिलों के वास्ते ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है.

ये भी पढ़ें: Weather Forecast : झारखंड में होगी भारी बारिश, बिहार में येलो अलर्ट, जानें अन्य राज्यों का वेदर अपडेट

16 जुलाई को केंद्रपाड़ा के अलावा यहां होगी बारिश

इसके अलावा 16 जुलाई को केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, कटक, मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, क्योंझर, खुर्दा, पुरी, जाजपुर, देवगढ़, सुंदरगढ़, संबलपुर, झारसुगुड़ा, बरगढ़, अंगुल, बौध, ढेंकनाल, गंजाम, गजपति, रायगडा, कंधमाल और नयागढ़ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola