चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान पहुंचे राहुल गांधी, अजमेर शरीफ में चादर चढ़ाई

अजमेर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकीकत के फूल और चादर पेश कर जियारत की. इस अवसर पर गांधी के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहे. दरगाह शरीफ में गांधी परिवार के खादिमों ने […]
अजमेर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को अजमेर की ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकीकत के फूल और चादर पेश कर जियारत की. इस अवसर पर गांधी के साथ राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहे. दरगाह शरीफ में गांधी परिवार के खादिमों ने राहुल गांधी को परंपरागत तरीके से जियारत करवाई. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे. गांधी राजस्थान के पश्चिमी हिस्से जैसलमेर के पोकरण सहित तीन स्थानों पर चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.
#Rajasthan: Visuals of Congress President #RahulGandhi at Ajmer Sharif Dargah pic.twitter.com/pIPqiukOSU
— ANI (@ANI) November 26, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










