पार्टी नेतृत्व से नाराज अभिनेत्री खुशबू का द्रमुक से इस्‍तीफा

Updated at : 17 Jun 2014 8:06 AM (IST)
विज्ञापन
पार्टी नेतृत्व से नाराज अभिनेत्री खुशबू का द्रमुक से इस्‍तीफा

चेन्नई : अभिनेत्री खुशबू ने द्रमुक छोड़ दी और उन्होने अपनी कठिन मेहनत की उपेक्षा करने के लिए पार्टी नेतृत्व को खरी खोटी सुनायी. करुणानिधि की अगुवाई वाले द्रमुक की स्टार प्रचारक रहीं खुशबू ने पार्टी छोड़ने के अपने निर्णय का ऐलान ऐसे दिन किया जब पार्टी ने 2016 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के […]

विज्ञापन

चेन्नई : अभिनेत्री खुशबू ने द्रमुक छोड़ दी और उन्होने अपनी कठिन मेहनत की उपेक्षा करने के लिए पार्टी नेतृत्व को खरी खोटी सुनायी. करुणानिधि की अगुवाई वाले द्रमुक की स्टार प्रचारक रहीं खुशबू ने पार्टी छोड़ने के अपने निर्णय का ऐलान ऐसे दिन किया जब पार्टी ने 2016 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए अपनी पुनरुद्धार योजना के तहत अपनी जिला इकाइयों का पुनर्गठन करने की योजना की घोषणा की.

undefined

बहुभाषी अभिनेत्री ने वर्ष 2010 में द्रमुक से जुड़ी थीं जब पार्टी राज्य में सत्ता में थी. करुणानिधि को लिखे पत्र में उन्होंने कहा, बड़े भारी मन से मैंने पार्टी की सदस्यता छोड़ने का निर्णय लिया. पार्टी के लिए मेरे समर्पण और कठिन मेहनत को एकतरफा लिया जाता रहा, इससे मुझे बहुत पीड़ा हुई. अभिनेत्री हालांकि मीडिया से दूर रहीं लेकिन बाद में उन्होंने ट्विट किया कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होने जा रही हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola