छुट्टी लेने में दुनिया में सबसे पीछे भारतीय कर्मचारी, 41 % को काम से फुर्सत नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Nov 2018 8:05 AM
विज्ञापन
75 प्रतिशत भारतीय जूझ रहे हैं अवकाश की कमी से मुंबई : विश्व भर में भारतीय लोगों के सामने अवकाश की सर्वाधिक कमी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 75 प्रतिशत भारतीय अवकाश की कमी से जूझ रहे हैं, जबकि 41 प्रतिशत लोगों को काम से फुर्सत नहीं मिल पाने के कारण पिछले छह महीने […]
विज्ञापन
75 प्रतिशत भारतीय जूझ रहे हैं अवकाश की कमी से
मुंबई : विश्व भर में भारतीय लोगों के सामने अवकाश की सर्वाधिक कमी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 75 प्रतिशत भारतीय अवकाश की कमी से जूझ रहे हैं, जबकि 41 प्रतिशत लोगों को काम से फुर्सत नहीं मिल पाने के कारण पिछले छह महीने में छुट्टी लेने का मौका नहीं मिला है.
एक्सपीडिया की अवकाश कमी रिपोर्ट 2018 के अनुसार, भारत में सर्वाधिक 75 प्रतिशत लोग अवकाश की कमी का सामना कर रहे हैं. भारत के बाद 72 प्रतिशत के साथ दक्षिण कोरिया और 69 प्रतिशत के साथ हांगकांग क्रमश: दूसरे एवं तीसरे स्थान पर है.
भारत में कर्मचारी अपनी पूरी छुट्टियों का भी उपयोग नहीं कर पाते हैं. इस मामले में जापान, इटली, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बाद भारत का स्थान है. एक्सपीडिया इंडिया के विपणन प्रमुख मनमीत अहलूवालिया ने कहा कि हमने भारत में नियोक्ताओं की ओर से अवकाश के मामले में समर्थन के रवैये में वृद्धि देखी है.
हालांकि, कर्मचारी अब भी अपनी पूरी छुट्टियां नहीं ले पा रहे हैं क्योंकि उन्हें महत्वपूर्ण निर्णयों से बाहर रह जाने या कम समर्पित समझ लिए जाने का भय लगा रहता है या फिर उन्हें अपने साथी के साथ घूमने का समय व्यवस्थित नहीं हो पाता है. हमारे अध्ययन में 18 प्रतिशत लोगों ने यह भी माना है कि जो लोग काम में सफल हैं वे छुट्टियां नहीं लेते हैं. एक्सपीडिया इंडिया ने इस अध्ययन के लिए 19 देशों में 11, 144 व्यस्कों को शामिल किया.
जापान, इटली, ऑस्ट्रेलिया व न्यूजीलैंड भारत से आगे
काम के दबाव से नहीं ले पाते हैं छुट्टियां
64 प्रतिशत भारतीय इस कारण भी छुट्टियां नहीं ले पाते हैं कि छुट्टी से लौटने के बाद उनके ऊपर काम का भारी दबाव हो जाता है. 17 प्रतिशत भारतीयों ने पिछले एक साल से एक भी छुट्टी नहीं ली है. हालांकि, 55 प्रतिशत भारतीयों ने यह माना है कि छुट्टियों में कमी से उनकी उत्पादकता प्रभावित होती है.
कर्मियों के छुट्टी वंचित का स्तर
बहुत छुट्टी वंचित 31 प्रतिशत
कुछ हद तक 44 प्रतिशत
ज्यादा नहीं 20 प्रतिशत
बिल्कुल नहीं 5 प्रतिशत
क्यों छुट्टी नहीं ले पाते हैं कर्मी
काम से समय नहीं मिल पाता41 प्रतिशत
लंबी छुट्टी के लिए समय बचाना30 प्रतिशत
छुट्टी नहीं लेने का प्रयास24 प्रतिशत
पता नहीं कहां जाना है 5 प्रतिशत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










