ब्यास हादसा: लापता छात्रों की खोज इसरो और नासा के जिम्मे!

मंडी (हिमाचल प्रदेश) : ब्यास नदी में हुए हादसे के बाद अभी तक लापता हैदराबाद के 17 छात्रों को खोजने के लिए आंध्रप्रदेश सरकार इसरो और नासा जैसी अंतरिक्ष एजेंसियों से मदद मांगने पर विचार कर रही है. बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए आज शाम मौके पर पहुंचे आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एन. चिन्ना […]
मंडी (हिमाचल प्रदेश) : ब्यास नदी में हुए हादसे के बाद अभी तक लापता हैदराबाद के 17 छात्रों को खोजने के लिए आंध्रप्रदेश सरकार इसरो और नासा जैसी अंतरिक्ष एजेंसियों से मदद मांगने पर विचार कर रही है.
बचाव कार्यों का जायजा लेने के लिए आज शाम मौके पर पहुंचे आंध्रप्रदेश के उपमुख्यमंत्री एन. चिन्ना राजप्पा ने कहा, हम इसरो और नासा जैसी एजेंसियों से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं और सभी लापता छात्रों को खोजने को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं.
हिमाचल प्रदेश रवाना होने से पहले आंध्रप्रदेश के राजमुंदरी में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा था कि लापता छात्रों को खोजने के लिए सीमा सुरक्षा बल की टुकडी और जल में तस्वीरें लेने वाले आधुनिक कैमरों को काम पर लगाया जाएगा.
उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश की ब्यास नदी में लापता 17 छात्रों को खोजने के लिए कल से सीमा सुरक्षा बल की बडी टुकडी और जल में तस्वीरें लेने वाले आधुनिक कैमरों को काम पर लगाया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




