राहुल गांधी ने कहा, नोटबंदी के दौरान आप लाइन में खड़े रहे, भगोड़े आपका पैसा लेकर भाग गये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रायपुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान आप सब लंबी लाइनों में खड़े रहे, लेकिन काले धन के मालिक वहां नजर नहीं आये. इसके विपरीत नीरव मोदी, विजय माल्या, […]
विज्ञापन
रायपुर : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला.
उन्होंने कहा कि नोटबंदी के दौरान आप सब लंबी लाइनों में खड़े रहे, लेकिन काले धन के मालिक वहां नजर नहीं आये. इसके विपरीत नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी और मेहुल चोकसी जैसे लोग आपका पैसा लेकर भाग गये.कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का यह दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा है. वे यहां दो दिन रहेंगे और कुल पांच रैलियां करेंगे जिसमें रोड शो भी शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










