दूल्हा- दुल्हन समेत गंगा में डूबकर सात की मौत

Updated at : 13 Jun 2014 5:28 PM (IST)
विज्ञापन
दूल्हा- दुल्हन समेत गंगा में डूबकर सात की मौत

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के जंगीपुर क्षेत्र में आज सेहरा चढाने की रस्म पूरी करने गये लोगों से भरी नाव के डगमगाकर गंगा नदी में पलट जाने से दूल्हा-दुल्हन समेत एक ही परिवार के सात लोगों की डूबकर मृत्यु हो गयी. पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तारनपुर गांव के निवासी केदारपाल नामक […]

विज्ञापन

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के जंगीपुर क्षेत्र में आज सेहरा चढाने की रस्म पूरी करने गये लोगों से भरी नाव के डगमगाकर गंगा नदी में पलट जाने से दूल्हा-दुल्हन समेत एक ही परिवार के सात लोगों की डूबकर मृत्यु हो गयी.

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तारनपुर गांव के निवासी केदारपाल नामक व्यक्ति के पुत्र दीपक की शादी गत एक जून को चांदनी नामक युवती से हुई थी. गंगा नदी में ‘आर-पार का सेहरा’ चढाने की रस्म पूरी करने के लिये वर-वधु तथा उनके परिवार और करीबियों समेत 14 लोग बयेपुर देवकली स्थित गंगादास आश्रम से निकलकर नाव पर सवार हुए थे.

उन्होंने बताया कि नाव के कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद अचानक तेज हवा के झोंके से नाव डगमगाकर पलट गयी. इस हादसे में दूल्हा दीपक (25) और दुल्हन चांदनी (20) के अलावा दूल्हे की मां दुर्गावती (50), बहन जानकी देवी (25), भाई दिलीप (19), मौसी प्रभावती (45) तथा ढाई साल की साली की डूबकर मृत्यु हो गयी. गोताखोरों की मदद से उनके शव निकाल लिये गये हैं. सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में सात अन्य लोग जख्मी हो गये. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola