शिवराज से नेलसन मंडेला की पोती ने की मुलाकात

Updated at : 13 Jun 2014 1:35 PM (IST)
विज्ञापन
शिवराज से नेलसन मंडेला की पोती ने की मुलाकात

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान कल जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेलसन मंडेला की पोती एंडीलेका मंडेला ने उनसे मुलाकात की. मंडेला की सबसे बड़ी पोती एंडीलेका दक्षिण अफ्रीका में सामाजिक विकास के क्षेत्र में एक बडा नाम हैं. चौहान इन दिनों उद्योगपतियों […]

विज्ञापन

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दक्षिण अफ्रीका यात्रा के दौरान कल जोहानसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेलसन मंडेला की पोती एंडीलेका मंडेला ने उनसे मुलाकात की. मंडेला की सबसे बड़ी पोती एंडीलेका दक्षिण अफ्रीका में सामाजिक विकास के क्षेत्र में एक बडा नाम हैं. चौहान इन दिनों उद्योगपतियों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिये आकर्षित करने हेतु दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर हैं.

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मंडेला मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे प्रयासों से काफी प्रभावित हुईं और उनकी सराहना की. उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार के साथ मिलकर प्रदेश में सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने की इच्छा जतायी. इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण शामिल हैं.

चौहान ने भोपाल के मानव संग्रहालय में दक्षिण अफ्रीका की जीवंत जन-जातीय संस्कृति को प्रदर्शित करने की इच्छा व्यक्त की. उन्होंने कहा कि वह दक्षिण अफ्रीका और मध्यप्रदेश के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में गहरी रुचि रखते हैं और यह इस दिशा में पहला कदम है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola