छत्तीसगढ़ विस चुनाव : कांग्रेस ने वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को रमन सिंह के खिलाफ उतारा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Oct 2018 10:47 PM
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पार्टी […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ राजनांदगांव विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया है.
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के लिए कांग्रेस की ओर से जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पार्टी ने बाकी बची छह विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये. कांग्रेस ने इससे पहले 12 सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किये थे.
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 12 नवम्बर को होगा और नामांकन दाखिल करने की आखिरी तिथि 23 अक्टूबर है. शुक्ला ने कुछ वर्ष पहले भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गई थीं.
गिरवार जंघेल खैरागढ़ सीट से, भुनेश्वर सिंह बघेल डोंगरगढ़ (सु) और दलेश्वर साहू डोंगरगांव विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. पार्टी ने इसके साथ ही चन्नी साहू को खुज्जी सीट से और इंद्र शाह मंडावी को मोहला..मानपुर (सु) सीट से मैदान में उतारा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










