अमृतसर ट्रेन हादसा के बाद 37 ट्रेनें निरस्त, 16 का बदला रास्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पंजाब के अमृतसर में हुये रेल हादसे के आलोक में रेलवे ने शनिवार को वहां से गुजरने वाली 37 रेलगाडि़यों को निरस्त कर दिया है जबकि 16 अन्य का मार्ग परिवर्तित कर दिया है . इसके साथ ही जालंधर अमृतसर रेलमार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है . उत्तर रेलवे के प्रवक्ता […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पंजाब के अमृतसर में हुये रेल हादसे के आलोक में रेलवे ने शनिवार को वहां से गुजरने वाली 37 रेलगाडि़यों को निरस्त कर दिया है जबकि 16 अन्य का मार्ग परिवर्तित कर दिया है . इसके साथ ही जालंधर अमृतसर रेलमार्ग पर आवाजाही रोक दी गई है . उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि 10 मेल/एक्सप्रेस और 27 पैसेंजर रेलगाडि़यों को निरस्त कर दिया गया है .
इसके अलावा 16 अन्य गाडियों को दूसरे मार्ग से उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है जबकि 18 ट्रेनों को बीच में ही रोक कर उनकी यात्रा समाप्त कर दी गयी . शुक्रवार को देर शाम हुये इस हादसे में अब तक 61 लोगों की मौत हो चुकी है और 72 से अधिक लोग घायल हुये हैं. ये लोग दशहरा के पर्व पर वहां खाली जगह पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम को देखने एकत्र हुये थे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










