ePaper

जम्‍मू-कश्‍मीर : सेना के शिविर पर आतंकी हमले के दौरान गोलीबारी में एक महिला की मौत

Updated at : 19 Oct 2018 10:54 PM (IST)
विज्ञापन
जम्‍मू-कश्‍मीर : सेना के शिविर पर आतंकी हमले के दौरान गोलीबारी में एक महिला की मौत

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सेना के शिविर पर आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी में शुक्रवार रात एक महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘पुलवामा के शादीमार्ग इलाके में सेना के शिविर पर यूबीजीएल हमले […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सेना के शिविर पर आतंकी हमले के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई गोलीबारी में शुक्रवार रात एक महिला की मौत हो गयी. पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ‘पुलवामा के शादीमार्ग इलाके में सेना के शिविर पर यूबीजीएल हमले के बाद फायरिंग की गयी.’ उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद हुई संक्षिप्त गोलीबारी में फिरदौस नाम की एक महिला घायल हो गयी.

उन्होंने बताया कि उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकवादियों की तलाश में अभियान शुरू किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola