राम मंदिर निर्माण को लेकर उद्धव ठाकरे ने साधा पीएम मोदी पर निशाना, कहा- आ रहा हूं अयोध्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Oct 2018 7:16 AM (IST)
विज्ञापन

मुंबई : अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिये अपनी आवाज बुलंद करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के उस शहर में जाएंगे. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी ‘‘सवाल’ किया. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से कुछ […]
विज्ञापन
मुंबई : अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिये अपनी आवाज बुलंद करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह 25 नवंबर को उत्तर प्रदेश के उस शहर में जाएंगे. उन्होंने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी ‘‘सवाल’ किया. 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों से कुछ महीने पहले मुंबई में पार्टी की वार्षिक दशहरा रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि देश में ‘‘2014 जैसी लहर’ नहीं है. भाजपा ने 2014 में अपनी चुनावी जीत का श्रेय ‘‘मोदी लहर’ को दिया था.
ठाकरे ने शिवसेना कार्यकर्ताओं से चुनावों के लिये तैयार रहने को कहा. इसी साल हुए पार्टी के सम्मेलन में शिवसेना ने घोषणा की थी वह भविष्य में होने वाले चुनाव अकेले लड़ेगी. शिवसेना केंद्र और महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार में साझीदार है और राजग का सबसे पुराना घटक है. ठाकरे ने पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कहा, ‘‘मैं 25 नवंबर को अयोध्या जाउंगा. मैं प्रधानमंत्री मोदी से सवाल करूंगा (मंदिर निर्माण में कथित देरी पर) … हम प्रधानमंत्री के दुश्मन नहीं है, लेकिन हम लोगों की भावनाओं के साथ नहीं खेलना चाहते.’ उन्होंने यह भी जानना चाहा कि प्रधानमंत्री बनने के साढ़े चार साल बाद भी मोदी क्यों अयोध्या नहीं गए. ठाकरे ने भाजपा से कहा कि वह राम मंदिर निर्माण के अपने वादे को अगर पूरा नहीं करती है तो इसे ‘‘जुमला’ घोषित कर दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




