जम्मू-कश्मीर : सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का आतंकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने रात के दौरान जिले के बाबगुंड इलाके की घेराबंदी की और तलाशी […]
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकियों की मौजूदगी के बारे में मिली सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने रात के दौरान जिले के बाबगुंड इलाके की घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान में लगे सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों ने गोली चला दी. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की. इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी.
इसे भी पढ़ें : जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में चार आतंकी ढेर, डीएसपी समेत नाै जवान घायल
अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में सुबह एक आतंकवादी मारा गया. उन्होंने बताया कि मारे गये आतंकवादी की पहचान शब्बीर अहमद डार के तौर पर की गयी है. वह हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़ा था. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ वाले स्थान से कुछ हथियार और गोला-बारूद बरामद किये गये हैं. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ समाप्त हो गयी है.
उन्होंने कहा कि अभियान में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है. अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में घायल एक आतंकवादी को अस्पताल में भर्ती कराया गया और पुलिस उसकी पहचान तथा अन्य विवरणों की तफ्तीश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




