ePaper

#MeToo अमित शाह ने कहा, जांच के बाद होगी एमजे अकबर पर कार्रवाई, स्वदेश लौटने पर छोड़ना पड़ सकता है पद

Updated at : 13 Oct 2018 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
#MeToo अमित शाह ने कहा, जांच के बाद होगी एमजे अकबर पर कार्रवाई, स्वदेश लौटने पर छोड़ना पड़ सकता है पद

नयी दिल्ली : MeToo कैंपेन में केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों द्वारा आरोप लगाये जाने के बाद अंतत: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुप्पी तोड़ी है. शाह ने मीडिया से कहा कि एमजे अकबर पर जो भी आरोप लगे हैं, उनकी जांच की जायेगी. देखना पड़ेगा कि आरोप सही हैं या गलत. […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
MeToo कैंपेन में केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर कई महिला पत्रकारों द्वारा आरोप लगाये जाने के बाद अंतत: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने चुप्पी तोड़ी है. शाह ने मीडिया से कहा कि एमजे अकबर पर जो भी आरोप लगे हैं, उनकी जांच की जायेगी. देखना पड़ेगा कि आरोप सही हैं या गलत.

अमित शाह ने यह भी कहा कि जिन्होंने पोस्ट किया है हम उनके बारे में भी जानकारी लेंगे. कोई भी मेरा नाम लेकर कुछ भी पोस्ट कर सकता है, लेकिन उस आधार पर कार्रवाई से पहले सच जाना जायेगा. उन्होंने कहा कि इस मसले की जांच निश्चित तौर पर होगी.

दिल्ली सरकार के मंत्री कैलाश गहलोत के घर से करोड़ों की नकदी और अहम दस्तावेज बरामद

गौरतलब है कि एमजे अकबर जब एशियन एज के संपादक रहे थे, उस कार्यकाल में उनके साथ काम करने वाली कई महिला पत्रकारों ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया है. इन महिला पत्रकारों का आरोप है कि अकबर उन्हें होटल में बुलाते थे और उनके साथ दुर्व्यवहार करते थे.

सूत्रों के हवाले से ऐसी जानकारी भी मिल रही है कि कल रविवार को जब अकबर अपनी विदेश यात्रा से वापस लौटेंगे तो उन्हें पद छोड़ने के लिए कहा जा सकता है. गौरतलब है कि अकबर की विदेश यात्रा को छोटा कर दिया गया है और वे रविवार को स्वदेश लौट रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola