बाल विवाह कानून में संशोधन और आंध्र प्रदेश का गठन आज ही कि दिन हुआ था
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में हर दिन का अपना एक खास महत्व है क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी है. एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है. आंध्र प्रदेश का गठन भाषाई आधार […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : इतिहास के पन्नों में दर्ज साल के 365 दिनों में हर दिन का अपना एक खास महत्व है क्योंकि हर तारीख किसी न किसी बड़ी घटना की साक्षी है. एक अक्टूबर 1953 का दिन इतिहास में आंध्र प्रदेश के स्थापना दिवस के तौर पर दर्ज है. आंध्र प्रदेश का गठन भाषाई आधार पर किया गया था. एक अक्टूबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-1854: भारत में डाक टिकट की शुरुआत हुई.
आधा आना, एक आना, दो आना और चार आना की कीमत के डाक टिकट जारी किए गए. इनकी छपाई कलकत्ता :अब कोलकाता: में हुई . 1928 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के युग पुरुष माने जाने वाले शिवाजी गणेशन का तमिलनाडु के सिरकाली में जन्म. 1953 : भाषायी आधार पर आंध्र प्रदेश राज्य की स्थापना. 1958 : भारत में तौल के लिए मीट्रिक प्रणाली की शुरुआत. 1960 : नाइजीरिया ने ब्रिटेन से आजादी हासिल की, लेकिन राष्ट्रमंडल का सदस्य बना रहा. 1971 : ओरलैंडो के फ्लोरिडा में वाल्ट डिज्नी वर्ल्ड रिजार्ट पर्यटकों के लिए खोला गया. इसमें डिज्नी के विभिन्न चरित्रों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया.
1978: बाल विवाह कानून में संशोधन. विवाह के लिए लड़के और लड़की की न्यूनतम आयु बढ़ाकर क्रमश: 21 और 18 बरस की गई. 2005 : इंडोनेशिया के पर्यटन द्वीप बाली में बम विस्फोट में कम से कम 26 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल. 2017 : लास वेगास में 64 बरस के एक बंदूकधारी ने एक संगीत समारोह में गोलीबारी कर 58 लोगों की जान ली और बाद में खुद को भी गोली मार ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










