ePaper

वोहरा समिति की रिपोर्ट में कहा गया, राजनीति का अपराधीकरण सबसे ज्यादा मुंबई सीरियल ब्लास्ट में हुआ

Updated at : 25 Sep 2018 4:47 PM (IST)
विज्ञापन
वोहरा समिति की रिपोर्ट में कहा गया, राजनीति का अपराधीकरण सबसे ज्यादा मुंबई सीरियल ब्लास्ट में हुआ

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि राजनीति का अपराधीकरण सबसे पुरजोर तरीके से 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के दौरान महसूस किया गया जो अपराधी गिरोहों, पुलिस, सीमाशुल्क अधिकारियों और उनके राजनीतिक आकाओं के बिखरे हुए नेटवर्क की सांठगांठ का नतीजा थे . राजनीति के अपराधीकरण की समस्या का अध्ययन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि राजनीति का अपराधीकरण सबसे पुरजोर तरीके से 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के दौरान महसूस किया गया जो अपराधी गिरोहों, पुलिस, सीमाशुल्क अधिकारियों और उनके राजनीतिक आकाओं के बिखरे हुए नेटवर्क की सांठगांठ का नतीजा थे .

राजनीति के अपराधीकरण की समस्या का अध्ययन करने के लिए गठित एन एन वोहरा समिति की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए शीर्ष अदालत ने कहा कि समिति ने सीबीआई, आईबी और रॉ समेत सरकारी एजेंसियों की अनेक टिप्पणियों का उल्लेख किया जिन्होंने सर्वसम्मति से राय व्यक्त की थी कि यह आपराधिक नेटवर्क एक तरह से समानांतर सरकार चला रहा है.

शीर्ष अदालत ने कहा कि समिति ने विभिन्न राजनीतिक दलों और सरकारी पदाधिकारियों की छत्रछाया में गतिविधियां संचालित करने वाले अपराधी गिरोहों का भी संज्ञान लिया. शीर्ष अदालत ने आज समिति की रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी उम्मीदवारों को चुनाव लड़ने से पहले चुनाव आयोग के समक्ष अपने आपराधिक इतिहास का ब्योरा पेश करना होगा. उच्चतम न्यायालय ने दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में राजनीति के अपराधीकरण को चिंताजनक बताया. न्यायालय ने कहा कि वोहरा समिति ने इस बात पर भी गहन चिंता जताई है कि स्थानीय निकायों, राज्य विधानसभाओं और संसद में पिछले कुछ सालों में कई अपराधी चुन कर पहुंचे हैं.
प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा, ‘‘भारतीय राजनीतिक प्रणाली में राजनीति का अपराधीकरण कभी अनजान चीज नहीं रही, लेकिन इसकी मौजूदगी सबसे पुरजोर तरीके से 1993 के मुंबई श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों के समय महसूस की गयी जो अपराधी गिरोहों, पुलिस और सीमाशुल्क अधिकारियों तथा उनके राजनीतिक आकाओं के बिखरे हुए नेटवर्क की सांठगांठ का नतीजा थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola