ePaper

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सील हुए घर का तोड़ा ताला, मचा बवाल

Updated at : 17 Sep 2018 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सील हुए घर का तोड़ा ताला, मचा बवाल

नयी दिल्ली: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा एक सीलबंद घर का ताला तोड़े जाने का कथित वीडियो सामने आने के बाद रविवार को विवाद खड़ा हो गया. आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने इस वीडियो को दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगमों से जोड़ दिया है. आप के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी द्वारा एक सीलबंद घर का ताला तोड़े जाने का कथित वीडियो सामने आने के बाद रविवार को विवाद खड़ा हो गया. आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने इस वीडियो को दिल्ली के भाजपा शासित नगर निगमों से जोड़ दिया है.

आप के संयोजक और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा की नोटबंदी और जीएसटी के बाद अब सीलिंग ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह (भाजपा) सुबह में सीलिंग करती है और शाम में ताला तोड़ती है. क्या वह समझती है कि लोग बेवकूफ हैं.’

तिवारी ने कहा कि वह गोकुलपुर गये थे जहां लोगों ने उन्हें बताया कि 1000 के बीच केवल एक घर को निगम ने सील किया है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने निगम की चुनिंदा नीति के विरुद्ध सील को तोड़ दिया. स्थानीय लोगों ने दावा किया कि सभी मकान अवैध रुप से बनाये गये हैं लेकिन खास मकान को ही निगम ने कार्रवाई के लिए चुना.’

उन्होंने कहा कि वह उच्चतम न्यायालय और उसकी निगरानी समिति से यह सुनिश्चित करने की अपील करना चाहते हैं कि सीलिंग अभियान के नाम पर चुनिंदा कार्रवाई न की जाए. उन्होंने कहा, ‘‘मैं नगर निगम को भी नहीं बख्शूंगा, चाहे वहां भाजपा का ही शासन क्यों न हो.’ सीलिंग के मुद्दे पर ‘न्याययुद्ध’ अभियान चला रही कांग्रेस ने सीलिंग अभियान से प्रभावित लोगों को बचाने में विफल रहने पर तिवारी समेत भाजपा सांसदों के इस्तीफे की मांग की.

न्याययुद्ध के संयोजक पूर्व कांग्रेस विधायक मुकेश शर्मा ने कहा कि गोकुलपुरी में नगर निगम द्वारा सील किये गये घर का रविवार को ताला तोड़कर तिवारी ने ड्रामा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola