जम्मू-कश्मीर: एक महीने में तीसरी बड़ी दुर्घटना, बस खाई में गिरी, 13 की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Sep 2018 1:22 PM
किश्तवाड़ : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को एक मिनी बस फिसल कर खाई में गिर गयी जिससे कम से कम 13 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की सुबह ठकराइ के निकट डंडारन में हुई. केशवान से किश्तवाड़ जा रही मिनी बस […]
किश्तवाड़ : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को एक मिनी बस फिसल कर खाई में गिर गयी जिससे कम से कम 13 यात्रियों की मौत हो गयी जबकि 13 अन्य घायल हो गये.
पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार की सुबह ठकराइ के निकट डंडारन में हुई. केशवान से किश्तवाड़ जा रही मिनी बस के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और वह चेनाब नदी के पास 300 फुट से ज्यादा गहरी खाई में गिर गयी. बचाव कार्य का नेतृत्व कर रहे किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजिन्दर गुप्ता ने बताया कि अभी तक 13 लोगों की मौत और 13 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गयी है.
उन्होंने बताया कि दुर्घटना के समय बस में 30 से ज्यादा यात्री सवार थे. घटना के तुरंत बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था. किश्तवाड़ के उपायुक्त अंग्रेज सिंह राणा ने बताया कि जिला प्रशासन गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को हेलीकॉप्टर से जम्मू ले जाने की कोशिश में जुटा है. राणा ने बताया कि मृतकों के निकटतम परिजन को पांच-पांच लाख रुपये जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.
एक महीने में किश्तवाड़ में यह तीसरी बड़ी दुर्घटना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










