जानें कैसे बना चंद्रमा

Updated at : 06 Jun 2014 2:01 PM (IST)
विज्ञापन
जानें कैसे बना चंद्रमा

बर्लिन : वैज्ञानिकों को इस सिद्धांत का समर्थन में नये सबूत मिले हैं कि पृथ्वी और ग्रह के आकार के रहस्यमय पिंड के बीच करीब 4.5 अरब वर्ष पहले हुई भयंकर टक्कर से चंद्रमा का निर्माण हुआ था. अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि आक्सीजन समस्थानिक की नई श्रृंखलबद्ध माप से इस बात के सबूत मिलते […]

विज्ञापन

बर्लिन : वैज्ञानिकों को इस सिद्धांत का समर्थन में नये सबूत मिले हैं कि पृथ्वी और ग्रह के आकार के रहस्यमय पिंड के बीच करीब 4.5 अरब वर्ष पहले हुई भयंकर टक्कर से चंद्रमा का निर्माण हुआ था.

अनुसंधानकर्ताओं का कहना है कि आक्सीजन समस्थानिक की नई श्रृंखलबद्ध माप से इस बात के सबूत मिलते हैं कि चंद्रमा का निर्माण पृथ्वी और ग्रह के आकार एक अन्य खगोलीय पिंड के बीच हुई टक्कर से हुआ था.

अधिकतर खगोल वैज्ञानिकों का मानना है कि चंद्रमा का निर्माण पृथ्वी और ग्रह के आकार के एक पिंड के बीच हुई टक्कर का परिणाम है जिसे थिआ नाम दिया गया है. टक्कर की पुष्टि के तहत आक्सीजन, टाइटेनियम, सिलिकान और अन्य के समस्थानिक के बीच अनुपात मापने पर प्रयास केंद्रित हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola