माओवादियों ने किया विस्फोट,कोई हताहत नहीं

Updated at : 06 Jun 2014 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
माओवादियों ने किया विस्फोट,कोई हताहत नहीं

रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने के लिए बारुदी सुरंग के दो विस्फोट किये हैं. इस हमले में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र […]

विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने के लिए बारुदी सुरंग के दो विस्फोट किये हैं. इस हमले में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने आज भाषा को दूरभाष पर बताया कि जिले के आवापल्ली थाना क्षेत्र से लगभग दो किलोमीटर दूर सरपंच पारा गांव के करीब नक्सलियों ने पुलिस दल को नुकसान पहुंचाने के लिए बारुदी सुरंग विस्फोट किया. इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

अधिकारियों ने बताया कि आवापल्ली थाना से आज गश्त के लिए पुलिस दल रवाना किया गया था. दल जब सरपंच पारा के करीब पहुंचा तब नक्सलियों ने दो बारुदी सुरंग विस्फोट किये. विस्फोट के बाद नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी भी की लेकिन पुलिस दल की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली वहां से भाग गए.उन्होंने बताया कि बाद में पुलिस दल ने जब इलाके में तलाशी अभियान चलाया तब घटनास्थल से एक बारुदी सुरंग भी बरामद किया गया. पुलिस दल बारुदी सुरंग को निकालने की कार्रवाई कर रहा है. अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है तथा हमला करने वाले नक्सलियों की खोज शुरु कर दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola