मोदी की प्रशंसा के लिए अय्यर ने थरुर की आलोचना की, कहा अपरिपक्व

Updated at : 06 Jun 2014 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी की प्रशंसा के लिए अय्यर ने थरुर की आलोचना की, कहा अपरिपक्व

नयी दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने को लेकर पार्टी प्रवक्ता शशि थरुर की आलोचना करते हुए अपने पार्टी सहयोगी को अपरिपक्व और बार बार रुख बदलने वाला बताया. अय्यर ने यह भी कहा कि वह इस बात से काफी निराश हैं कि थरुर जैसे बुद्धिमान व्यक्ति […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करने को लेकर पार्टी प्रवक्ता शशि थरुर की आलोचना करते हुए अपने पार्टी सहयोगी को अपरिपक्व और बार बार रुख बदलने वाला बताया.

अय्यर ने यह भी कहा कि वह इस बात से काफी निराश हैं कि थरुर जैसे बुद्धिमान व्यक्ति इस तरीके से निष्कर्ष पर पहुंचना चाहते हैं और ऐसी टिप्पणी करते हैं. अय्यर ने एनडीटीवी से कहा कि कुछ दिनों बाद ही (मोदी के सत्ता में आने के) इस तरह से प्रशंसा करना अनावश्यक है. उन्होंने कहा कि इससे काफी अपरिपक्वता प्रदर्शित होती है.

थरुर ने कल आश्चर्यजनक रुप से एआइसीसी मंच से मोदी की प्रशंसा की थी. अय्यर ने कहा, इस प्रकार की बार बार रुख बदलने जैसी राजनीति पूरी तरह से गैरजरुरी है. उन्होंने कहा कि उन्हें इस चरण में इस प्रकार का विवाद पैदा होने का काफी अफसोस है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola