जम्मू कश्मीर और हिमाचल में हल्के भूकंप के झटके, नुकसान नहीं

शिमला/श्रीनगर : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार को कम तीव्रता का एक भूकंप आया. हालांकि, भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. वहीं जम्मू कश्मीर में भी हल्की तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किये गये. शिमला मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, ‘रात में 12.35 मिनट […]
शिमला/श्रीनगर : हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में बुधवार को कम तीव्रता का एक भूकंप आया. हालांकि, भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है. वहीं जम्मू कश्मीर में भी हल्की तीव्रता के भूकंप के झटके दर्ज किये गये. शिमला मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया, ‘रात में 12.35 मिनट पर रिक्टर पैमाने पर 3.4 तीव्रता का भूकंप आया.’
उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र चंबा से उत्तरपूर्व में जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में केंद्रित था. चंबा सहित हिमाचल का अधिकांश हिस्सा भूकंप के लिए अति संवेदनशील क्षेत्र में आता है और क्षेत्र में अक्सर हल्का भूकंप आते रहता है. जम्मू कश्मीर में सुबह के 8.34 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










