ePaper

तेज रफ्तार से जा रही बस ने मिनी वैन में मारी टक्कर, सात की मौत

Updated at : 01 Sep 2018 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
तेज रफ्तार से जा रही बस ने मिनी वैन में मारी टक्कर, सात की मौत

कोयंबटूर : शनिवार को यहां एक बस दुर्घटना में दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हो गये. पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां से 150 किलोमीटर दूर सलेम की बाहरी सीमा पर देर रात दो बजे घटी जब तेज रफ्तार से कृष्णागिरी जा रही बस ने राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

कोयंबटूर : शनिवार को यहां एक बस दुर्घटना में दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गयी और 30 लोग घायल हो गये.

पुलिस ने बताया कि यह घटना यहां से 150 किलोमीटर दूर सलेम की बाहरी सीमा पर देर रात दो बजे घटी जब तेज रफ्तार से कृष्णागिरी जा रही बस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़ी एक मिनी वैन को टक्कर मार दी और फिर सामने से आ रही एक बस से टकरा गयी.

उन्होंने बताया कि इससे बस पलट गयी और घटना में सात लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया; सलेम जिला कलेक्टर रोहिणी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया.

पुलिस ने बताया कि घायलों को सलेम के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola