#IndependenceDay : बोले पीएम मोदी- न गोली से न गाली से, कश्मीर का हल निकालेंगे गले लगाकर

नयी दिल्ली : ‘सबका साथ, सबका विकास’ को सरकार का मूल मंत्र बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि जम्मू- कश्मीर की हर समस्या का समाधान गले लगाकर ही किया जा सकता है और इस बारे में अटल बिहारी वाजपेयी का ‘इंसानियत, कश्मीरियत, जम्हूरियत’ का आह्वान आज भी महत्वपूर्ण है. देश के […]
नयी दिल्ली : ‘सबका साथ, सबका विकास’ को सरकार का मूल मंत्र बताते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि जम्मू- कश्मीर की हर समस्या का समाधान गले लगाकर ही किया जा सकता है और इस बारे में अटल बिहारी वाजपेयी का ‘इंसानियत, कश्मीरियत, जम्हूरियत’ का आह्वान आज भी महत्वपूर्ण है. देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लिए अटल जी का आह्वान था- इंसानियत, कश्मीरियत, जम्हूरियत। ‘‘मैंने भी कहा है, जम्मू- कश्मीर की हर समस्या का समाधान गले लगाकर ही किया जा सकता है.’
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में शांति सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




