2जी:राजा को बचाव पक्ष के गवाह के रुप में पेश होने की अनुमति

नयी दिल्ली : 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुडे मामलों की सुनवाई कर रही दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को खुद गवाह के बचाव में गवाह के तौर पर बायान देने की छूट दे दी है. अदालत के न्यायाधीश ओ पी सैनी ने इसके लिए राजा की अर्जी का जांच एजेंसी […]
नयी दिल्ली : 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले से जुडे मामलों की सुनवाई कर रही दिल्ली की विशेष अदालत ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को खुद गवाह के बचाव में गवाह के तौर पर बायान देने की छूट दे दी है.
अदालत के न्यायाधीश ओ पी सैनी ने इसके लिए राजा की अर्जी का जांच एजेंसी सीबीआई द्वारा विरोध नहीं किए जाने पर इसे मंजूर कर लिया. अदालत अब इस मामले की अगली सुनवाई 1 जुलाई को करेगी. उस समय बचाव पक्ष के साक्ष्य दर्ज किए जाएंगे.
न्यायाधीश ने कहा ‘‘आरोपी :राजा: अपने बचाव में खुद गवाह के तौर पर पेश होना चाहते हैं और उन्होंने खुद अपने दस्तखत से अर्जी पेश की है. :सीबीआई की ओर से : इसका विरोध नहीं किया गया है. :अदालत की ओर से: इसकी मंजूरी दी जाती है. आरोपी अपने बचाव में स्वयं को गवाह के तौर पर पेश करने के लिए स्वतंत्र हैं.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




