ePaper

केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन ने रेप के आरोपों पर कहा, चुनाव से पहले मेरे खिलाफ षडयंत्र

Updated at : 11 Aug 2018 3:49 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन ने रेप के आरोपों पर कहा, चुनाव से पहले मेरे खिलाफ षडयंत्र

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन ने आज कहा कि हर बार चुनाव से पहले उनके खिलाफ आरोप और षडयंत्र रचे जाते हैं. असम पुलिस ने एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कल कहा था कि मामले की जांच चल […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन ने आज कहा कि हर बार चुनाव से पहले उनके खिलाफ आरोप और षडयंत्र रचे जाते हैं. असम पुलिस ने एक महिला के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के लिए गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कल कहा था कि मामले की जांच चल रही है.

पुलिस ने नौगांव पुलिस थाने में एक शिकायत मिलने के बाद दो अगस्त को गोहेन के खिलाफ मामला दर्ज किया था. रेल राज्य मंत्री गोहेन ने यहां अपने आवास पर पत्रकारों से कहा, ‘हर बार, जब भी मैं चुनाव लड़ने जा रहा होता हूं तो मेरे खिलाफ इस तरह के षडयंत्र रचे जाते हैं. ऐसा 2016 में हुआ और 2011 में भी हुआ था. अब इस बार फिर से यह शुरू हो गया है. जल्द ही सच्चाई का खुलासा हो जायेगा.’ गोहेन शायद 2019 के लोकसभा चुनाव का जिक्र कर रहे थे. वह नौगांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. विशेष ड्यूटी पर उनके अधिकारी संजीव गोस्वामी ने कल कहा था कि मंत्री ने महिला और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ ब्लैकमेल करने की भी शिकायत दर्ज की है.

उन्होंने दावा किया था कि मंत्री के खिलाफ मामले को वापस ले लिया गया है. मामले को वापस लिये जाने के बारे में नौगांव पुलिस थाने के प्रभारी अनंत दास से जब पूछा गया तो उन्होंने कहा कि महिला ने अदालत में मामला वापस लेने की अपील की थी लेकिन ‘मामला अभी बरकरार है. हम अपनी जांच करेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola