सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों को दो और मौके

Updated at : 02 Jun 2014 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
सिविल सेवा परीक्षा के उम्मीदवारों को दो और मौके

नयी दिल्ली:संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने इस साल से सिविल सेवा परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के दो और मौके देने एवं आयु सीमा में छूट देने जैसे नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं. 2014 सिविल सेवा परीक्षा के लिए यूपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया, ‘परीक्षा में शामिल होनेवाला […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली:संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) ने इस साल से सिविल सेवा परीक्षा के इच्छुक उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होने के दो और मौके देने एवं आयु सीमा में छूट देने जैसे नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किये हैं. 2014 सिविल सेवा परीक्षा के लिए यूपीएससी द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया, ‘परीक्षा में शामिल होनेवाला हर उम्मीदवार जो योग्य है, उसे छह मौके मिलेंगे (पहले के चार से दो अधिक)’ हालांकि, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के परीक्षा में शामिल होने की संख्या पर कोई रोक नहीं है. इस साल से उम्र संबंधी छूट भी प्रभावी होगी. एक अगस्त, 2014 को 21 से लेकर 32 साल की उम्र तक का हर उम्मीदवार इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शामिल हो सकता है. उम्मीदवार की जन्म तिथि दो अगस्त, 1982 से पहले और एक अगस्त, 1993 के बाद नहीं होनी चाहिए.

24 अगस्त को होगी परीक्षा
यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस), भारतीय विदेश सेवा (आइएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिकारियों के चयन के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है. सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 24 अगस्त, 2014 को होगी. परीक्षा तीन चरणों प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में आयोजित होती है. अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा के माध्यम से भरे जानेवाले पदों की संख्या करीब 1,291 होने की संभावना है. इनमें 26 पद शारीरिक रूप से अशक्त श्रेणी के लिए आरक्षित हैं. परीक्षा-पत्र के प्रारूप और पाठ्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए भी आयु संबंधी छूट और परीक्षा में शामिल होने के मौके बढ़ाये गये हैं.

आयु सीमा भी मिलेगी छूट
अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के उम्मीदवारों को सात मौके मिलेंगे. अनुसचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 32 साल की आयु सीमा में पांच साल और की छूट मिली है. जबकि ओबीसी उम्मीदवारों के लिए तीन साल और एक जनवरी, 1980 से 31 दिसंबर, 1989 के बीच जम्मू-कश्मीर में रहे लोगों के लिए पांच साल की छूट का प्रावधान है. अधिसूचना में कहा गया कि ऑनलाइन आवेदन 30 जून की रात 11 बज कर 59 मिनट तक दाखिल किया जा सकता है, जिसके बाद लिंक निष्प्रभावी कर दिया जायेगा. इसमें कहा गया, ‘मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन 2014 के सितंबर-अक्तूबर माह में किसी समय बुलाये जायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola