ePaper

अबू सलेम की शादी के लिए 45 दिन के पैरोल की याचिका बंबई हाइकोर्ट ने ठुकराई

Updated at : 07 Aug 2018 11:59 AM (IST)
विज्ञापन
अबू सलेम की शादी के लिए 45 दिन के पैरोल की याचिका बंबई हाइकोर्ट ने ठुकराई

मुंबई : बंबई हाईकोर्ट आज 1993 सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम की उस याचिका को ठुकरा दिया, जिसमें उसने शादी करने के लिए 45 दिन की पैरोल मांगी थी. अबू सलेम ने अप्रैल में जेल प्रशासन से निकाह की इजाजत मांगी थी. अबू सलेम मुंबई की रहने वाली 27 वर्षीय कौसर बहार से शादी […]

विज्ञापन

मुंबई : बंबई हाईकोर्ट आज 1993 सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम की उस याचिका को ठुकरा दिया, जिसमें उसने शादी करने के लिए 45 दिन की पैरोल मांगी थी. अबू सलेम ने अप्रैल में जेल प्रशासन से निकाह की इजाजत मांगी थी. अबू सलेम मुंबई की रहने वाली 27 वर्षीय कौसर बहार से शादी करना चाहता है. उसका दावा है कि कौसर से उसने फोन पर निकाह कर लिया है. इस संबंध में पुलिस ने कौसर के परिवार वालों से बातचीत की थी.

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला गैंगस्टर अबू सलेम फिलवक्त जेल में 25 साल की सजा काट रहा है. उसकी शादी 1991 में एक छात्रा समीरा जुमानी से हुई थी. इससे अबू सलेम को एक बेटा भी है. फिलहाल समीरा अमेरिका में रहती है. सलेम की गिरफ्तारी के बाद उसने कहा था कि वह एक हिंसक मनोरोगी है और उसने जबरदस्ती मुझसे शादी की थी. बाद में अबू सलेम का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस मोनिका एक्ट्रेस से जुड़ा और दोनों काफी समय तक साथ रहे, लेकिन सलेम की गिरफ्तारी के बाद इनका साथ छूट गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola