झारखंड के अधिकारियों ने केरल में बच्चों की तस्करी की पुष्टि की

पलक्कड (केरल) : झारखंड के अधिकारियों के एक दल ने आज पुष्टि की कि पूर्वी राज्यों से पिछले सप्ताह केरल लाए गए 500 से अधिक बच्चे तस्करी के शिकार हैं.श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में झारखंड की एक टीम ने पिछले सप्ताह गिरोह का पर्दाफाश होने और आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद […]
पलक्कड (केरल) : झारखंड के अधिकारियों के एक दल ने आज पुष्टि की कि पूर्वी राज्यों से पिछले सप्ताह केरल लाए गए 500 से अधिक बच्चे तस्करी के शिकार हैं.श्रम प्रवर्तन अधिकारी सुनील कुमार के नेतृत्व में झारखंड की एक टीम ने पिछले सप्ताह गिरोह का पर्दाफाश होने और आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद एक परमार्थ गृह में रखे गये कई बच्चों से बात करने के बाद यह जानकारी दी. झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार से बच्चों को उत्तर केरल लाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह से कथित संलिप्तता के लिए आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
रेलवे पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफाश किया क्योंकि पलक्कड स्टेशन पर पहुंचे बच्चों के साथ मौजूद वयस्क बच्चों को गृह राज्य से लाने के वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए. झारखंड के अधिकारियों ने कहा कि झारखंड श्रम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी कल यहां आएंगे और फिर आगे के कदम पर फैसला करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




