ePaper

मुंबई में इतालवी नागरिक ने ‘टूर गाइड'' पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

Updated at : 02 Jul 2018 10:44 AM (IST)
विज्ञापन
मुंबई में इतालवी नागरिक ने ‘टूर गाइड'' पर दुष्कर्म का आरोप लगाया

अमिताभ बच्चन का बंगला दिखाने का दिया था प्रलोभन मुंबई : इटली की 37 वर्षीया एक नागरिक ने टूर गाइड होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने मुंबई के जुहू क्षेत्र में गत 14 जून को कैब में उससे बलात्कार किया. पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने गत शुक्रवार […]

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन का बंगला दिखाने का दिया था प्रलोभन

मुंबई : इटली की 37 वर्षीया एक नागरिक ने टूर गाइड होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है कि उसने मुंबई के जुहू क्षेत्र में गत 14 जून को कैब में उससे बलात्कार किया. पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने गत शुक्रवार को दर्ज करायीगयी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि घटना वाले दिन वह मुंबई में दर्शनीय स्थलों की यात्रा करने के लिए एक बस में बैठी थी. अधिकारी ने बताया, ‘‘ वह आरोपी व्यक्ति से 14 जून को बस टूर के दौरान मिली. उसने स्वयं की पहचान एक टूर गाइड के तौर पर दी और पीड़िता ने उसकी सेवाएं ली.’

पुलिस ने बताया कि शाम सात बजे बस टूर जुहू में समाप्त होने के बाद आरोपी ने पीड़ित को फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन का बंगला दिखाने की पेशकश की जो उसी क्षेत्र में है.’ अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी ने पीड़िता को कोलाबा स्थित उस होटल में छोड़ने का वादा किया जहां वह रूकी हुई थी. आरोपी ने एक कैब बुक की और शिकायतकर्ता ने हमें बताया है कि उसने पास से शराब खरीदने के लिए वाहन रूकवाया.’

अधिकारी ने कहा, ‘‘ पीड़िता ने हमें बताया कि आरोपी ने उसे शराब पीने के लिए बाध्य किया और उसे अनुचित तरीके से छुआ भी. उसने उसके बाद कार में उससे बलात्कार किया.’ पुलिस ने कहा कि पीड़िता ने इतालवी दूतावास से संपर्क किया जिसने उसे स्थानीय पुलिस में मामला दर्ज कराने के लिए कहा. शिकायत के आधार पर कोलाबा पुलिस थाने में एक ‘जीरो एफआइआर’ दर्ज कीगयी और उसके बाद उसे जुहू पुलिस थाने भेज दिया गया जहां घटना कथित रूप से घटित हुई थी. जुहू पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘ बलात्कार का एक मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. आगे की जांच जारी है. ‘ पीड़िता गत वर्ष दिसंबर में भारत आयी थी और वह 11 जून को मुंबई पहुंची थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola