ePaper

ईद के दिन भी पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

Updated at : 16 Jun 2018 11:24 AM (IST)
विज्ञापन
ईद के दिन भी पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, एक जवान शहीद

श्रीनगर : ईद के दिन भी पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है. जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा के पास जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाक ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया. इस फायरिंग में एक भारतीय जवान के शहीद होने की खबर है. इधर, अरनिया सेक्टर में शनिवार सुबह चार […]

विज्ञापन

श्रीनगर : ईद के दिन भी पाकिस्तान अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है. जानकारी के अनुसार नियंत्रण रेखा के पास जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में पाक ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन किया. इस फायरिंग में एक भारतीय जवान के शहीद होने की खबर है.

इधर, अरनिया सेक्टर में शनिवार सुबह चार बजे के करीब ईद के मौके पर पाकिस्तान की ओर से नापाक हरकत की गयी जिसका बीएसएफ ने भी करारा जवाब दिया.

पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर तोड़ने का असर ईद के मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर भी नजर आ रहा है. यहां इस बार बीएसएफ जवानों और पाकिस्तानी रेंजर्स के बीच मिठाई साझा नहीं हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola