ePaper

जिस बिल्डिंग में दीपिका पादुकोण रहती हैं उसमें लगी आग, अबतक 90 लोगों को बचाया गया

Updated at : 13 Jun 2018 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
जिस बिल्डिंग में दीपिका पादुकोण रहती हैं उसमें लगी आग, अबतक 90 लोगों को बचाया गया

मुंबई : मुंबई के वर्ली प्रभादेवी इलाके में स्थित बीऊ मोंडे टावर्स में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. इमारत के 32 वें और 33वें मंजिल में आग लगी थी. बचाव कार्य में लगी टीम ने 90 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई के वर्ली प्रभादेवी इलाके में स्थित बीऊ मोंडे टावर्स में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. इमारत के 32 वें और 33वें मंजिल में आग लगी थी. बचाव कार्य में लगी टीम ने 90 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है. इस हादसे में किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है. इसी बिल्डिंग में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का घर और ऑफिस है. हालांकि दीपिका के घर पर आग नहीं पहुंचा.

आग बुझाने में अग्निशमन की 10 गाड़ी, 5 जंबो टैंकर, 2 हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लगे हुए थे. मौके पर एम्बुलेंस भी मौजूद थी. बताया जा रहा है कि इसी बिल्डिंग के 26 वें मंजिल में दीपिका पादुकोण का आवास है और 30वें मंजिल में उनका ऑफिस चलता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola