ePaper

तीन तलाक पीड़ित महिलाओं और उनके परिवारों को इफ्तार देंगे नकवी

Updated at : 12 Jun 2018 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
तीन तलाक पीड़ित महिलाओं और उनके परिवारों को इफ्तार देंगे नकवी

नयी दिल्ली : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) पीड़ित महिलाओं के लिए बुधवार को इफ्तार का आयोजन करेंगे, जिसमें इन महिलाओं के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे. नकवी के करीबी एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि बुधवार को मंत्री के आवास (7 सफदरजंग रोड) पर इफ्तार का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तीन तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) पीड़ित महिलाओं के लिए बुधवार को इफ्तार का आयोजन करेंगे, जिसमें इन महिलाओं के अलावा उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे. नकवी के करीबी एक विश्वस्त सूत्र ने बताया कि बुधवार को मंत्री के आवास (7 सफदरजंग रोड) पर इफ्तार का आयोजन किया गया है.

इसे भी पढ़ें : राज्यसभा में हंगामे के बीच पेश हुआ ‘ट्रिपल तलाक ’बिल,विपक्ष का हंगामा, सदन स्थगित, फंसा बिल

सूत्र ने बताया कि इस इफ्तार को मुख्य रूप से तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के लिए रखा गया है. इसमें विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली मुस्लिम महिलाएं और तीन तलाक पीड़ित महिलाओं के परिजन भी शामिल होंगे. सूत्र ने बताया कि इस इफ्तार के लिए करीब सौ महिलाओं को आमंत्रित किया गया है, जिनमें कई तीन तलाक पीडि़त महिलाएं भी शामिल हैं. वैसे, यह पहली बार है कि सरकार के किसी मंत्री या भाजपा के किसी नेता की तरफ से विशेष तौर पर मुस्लिम महिलाओं के लिए इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है.

मंत्री से जुड़े सूत्र ने कहा कि मेहरम के बिना हज पर जाने की इजाजत देने तथा बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक बच्चियों को छात्रवृत्ति देने सहित कई ऐसे कदम उठाये गये हैं, जो महिला सशक्तीकरण के लिए काफी अहम हैं. इसी क्रम में इस इफ्तार का आयोजन भी हो रहा है. इससे रमजान के पवित्र महीने में महिला सशक्तीकरण का एक बड़ा संदेश जायेगा. सूत्र ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार में ‘सबका साथ सबका विकास’ की भावना के साथ समावेशी विकास हुआ है और इसमें महिलाओं का विकास भी शामिल है.

तीन तलाक के मुद्दे पर भाजपा और खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी मुखर रहे हैं. इसके खिलाफ सरकार एक विधेयक भी लायी है. हालांकि, अभी इसको सिर्फ लोकसभा में ही पारित किया जा सका है. पिछले साल सुप्रीम कोर्ट ने तलाक-ए-बिद्दत को ‘असंवैधानिक’ और ‘गैरकानूनी’ करार दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola