ePaper

आज का इतिहास : कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने लॉर्ड्स में जीता पहला टेस्ट मैच

Updated at : 10 Jun 2018 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
आज का इतिहास : कपिल देव के नेतृत्व में भारत ने लॉर्ड्स में जीता पहला टेस्ट मैच

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए आज (10 जून) का दिन काफी खास है. यह वो दिन था, जब भारतीय टीम को पहली बार लॉर्ड्स मैदान पर टेस्‍ट मैच में जीत हासिल हुई. कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून, 1986 को इंगलैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट इतिहास के लिए आज (10 जून) का दिन काफी खास है. यह वो दिन था, जब भारतीय टीम को पहली बार लॉर्ड्स मैदान पर टेस्‍ट मैच में जीत हासिल हुई. कपिल देव की अगुवाई में भारतीय टीम ने 10 जून, 1986 को इंगलैंड को 5 विकेट से हराकर इतिहास रचा था. 1986 में भारतीय टीम जब इंगलैंड दौरे परगयी थी, तो पहले ही टेस्‍ट मैच में ऐसी अप्रत्‍याशित जीत मिल जायेगी, किसी ने नहीं सोचा था.

इस मैच में इंगलिश टीम ने पहली पारी में 294 रन बनाये थे. जवाब में भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 341 रन पर समाप्‍त की. इसके बाद इंगलैंड के बल्‍लेबाज दूसरी पारी में 180 रन पर ही सिमट गये. ऐसे में भारत के पास मैच जीतने का बेहतरीन मौका था और उन्‍होंने दूसरी इनिंग्‍स में 5 विकेट खोकर 136 रन का लक्ष्‍य हासिल करतेहुए इतिहास रच दिया. 10 जून को देश और दुनिया में घटित प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है :

1246 : नसीरुद्दीन मुहम्मद शाह प्रथम दिल्ली का शासक बना

1829 : ब्रिटेन की आॅक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस.

1848 : न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू.

1931 : नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया.

1934 : सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित.

1940 : इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की.

1946 : राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना.

1966 : वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरू.

1971 : अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया.

1972 : मुंंबई के मडगांव बंदरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण.

1986 : भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स में टेस्ट मैच जीता था.

2002 : पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊंची चोटी के-2 का नाम बदलकर ‘शाहगौरी’ कर दिया.

2003 : नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola