ePaper

आज ही के दिन हुआ था ''ऑपरेशन ब्लू स्टार''

Updated at : 05 Jun 2018 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
आज ही के दिन हुआ था ''ऑपरेशन ब्लू स्टार''

इतिहास में आज का दिन सिखों के जहन में एक बुरी याद की तरह बसा हुआ है , जून का पहला हफ्ता और उसमें भी पांच जून का यह दिन देश के सिखों के जहन में एक दुखद घटना की तरह अंकित है. भारतीय सेना ने इस दौरान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रवेश […]

विज्ञापन

इतिहास में आज का दिन सिखों के जहन में एक बुरी याद की तरह बसा हुआ है , जून का पहला हफ्ता और उसमें भी पांच जून का यह दिन देश के सिखों के जहन में एक दुखद घटना की तरह अंकित है.

भारतीय सेना ने इस दौरान अमृतसर के स्वर्ण मंदिर परिसर में प्रवेश करके ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ को अंजाम दिया था. दरअसल देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी देश के सबसे खुशहाल राज्य पंजाब को उग्रवाद के दंश से छुटकारा दिलाना चाहती थीं, लिहाजा उन्होंने यह सख्त कदम उठाया और खालिस्तान के प्रबल समर्थक जरनैल सिंह भिंडरावाले का खात्मा करने और सिखों की आस्था के पवित्रतम स्थान स्वर्ण मंदिर को उग्रवादियों से मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया.

पूरे सिख समुदाय ने इसे हरमंदिर साहिब की बेअदबी माना और इंदिरा गांधी को अपने इस कदम की कीमत अपने सिख अंगरक्षक के हाथों जान गंवाकर चुकानी पड़ी.

इतिहास में इस दिन के नाम पर दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1659: मुगल शासक औरंगजेब आधिकारिक रूप से दिल्ली की गद्दी पर बैठा.

1944: रोम मित्र सेनाओं के कब्जे में. द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला रोम पहला शहर था.

1953: डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ.

1967: इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए.

1968: अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी पर जानलेवा हमला.

1984: पंजाब के अमृतसर में सिखों के धर्म स्थल स्वर्ण मंदिर में भारतीय सेना ने ऑपरेशन ब्लू-स्टार को अंजाम दिया.

1990: सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

2013: अमेरिकी जासूस स्‍नोडेन ने खुलासा किया कि देश की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है. पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस और समग्र क्रांति दिवस के रूप में भी मनाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola