ePaper

हरियाणा में छात्राओं को केवल एक रूपया में मिलेगा सेनेटरी नैपकीन

Updated at : 02 Jun 2018 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
हरियाणा में छात्राओं को केवल एक रूपया में मिलेगा सेनेटरी नैपकीन

चंडीगढ़ : हरियाणा में सरकारी स्कूल की छात्राओं को अगस्त से एक रूपये मेंसेनेटरी नैपकीन दिये जायेंगे. शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिलाओं को भी इस योजना में शामिल किया जायेगा. इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : हरियाणा में सरकारी स्कूल की छात्राओं को अगस्त से एक रूपये मेंसेनेटरी नैपकीन दिये जायेंगे. शनिवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की महिलाओं को भी इस योजना में शामिल किया जायेगा.

इसमें कहा गया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्कूली शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक के बाद एक रूपये में सेनेटरी नैपकीन का एक पैकेट देने की निर्णय किया है.

खट्टर ने कहा कि 18 साल तक की लड़कियों को नैपकीन स्कूल में तथा इससे अधिक आयु वाली महिलाओं को प्रत्येक माह जन वितरण प्रणाली के माध्यम से राशन की दुकानों में नैपकीन मुहैया करायी जायेंगी.

विज्ञप्ति में कहा गया है कि एक सर्वे के अनुसार केवल 28 प्रतिशत लड़कियां मासिक धर्म के दौरान सेनेटरी नैपकीनों का इस्तेमाल करती हैं वहीं 40 प्रतिशत महिलाएं इस दौरान कपड़े का इस्तेमाल करती हैं जिससे उन्हें बीमारियों का खतरा हो सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola