दिल्ली के आर्चबिशप की अपील के बाद, राजनाथ ने कहा, देश में जाति-धर्म के आधार पर भेदभाव की इजाजत नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 May 2018 1:38 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ने दिल्ली के आर्चबिशप की ईसाइयों के साथ भेदभाव वाली कथित टिप्पणी की पृष्ठभूमि में कहा कि भारत में धर्म , संप्रदाय के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव की इजाजत नहीं है. उन्होंन कहा कि भारत में धर्म और जाति के आधार पर किसी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ने दिल्ली के आर्चबिशप की ईसाइयों के साथ भेदभाव वाली कथित टिप्पणी की पृष्ठभूमि में कहा कि भारत में धर्म , संप्रदाय के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव की इजाजत नहीं है. उन्होंन कहा कि भारत में धर्म और जाति के आधार पर किसी भी तरह के भेदभाव की इजाजत देश में किसी को भी नहीं दी सकती है.

गौरतलब है कि कल ऐसी खबर आयी थी कि दिल्ली के आर्चबिशप ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि धर्मनिरपेक्षता और प्रजातांत्रिक मूल्यों पर खतरा उत्पन्न हो गया है. दिल्ली के आर्चबिशप अनिल कुटो ने कैथोलिक समुदाय से यह अपील की है कि वे देश में अगले आम चुनाव से पहले देश के ‘आध्यात्मिक नवीनीकरण’ के लिए प्रार्थना और उपवास करें.
आर्चबिशप की इस अपील पर अपने सरकार का बचाव करते हुए गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश में ‘अल्पसंख्यक पूरी तरह सुरक्षित’ हैं. देश में जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव करने की किसी को इजाजत नहीं दी जायेगी.

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जाति और धर्म की दीवार को तोड़ा है और वे हर वर्ग के विकास के लिए काम करते हैं.
आर्चबिशप अनिल ने जारी सर्कुलर में कहा है कि आज हमारे देश का राजनीति माहौल अशांत है, जो धर्मनिरपेक्षता और संविधान के लिए खतरा बन सकता है..
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola