देश के पूर्वी और उत्तरी राज्यों में आंधी - तूफान की आशंका
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार सहित अन्य पूर्वी राज्यों तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में आंधी तूफान और राजस्थान में धूल भरी आंधी की आशंका जतायी है. विभाग द्वारा आज शाम जारी मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण पूर्वी अरब सागर […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार सहित अन्य पूर्वी राज्यों तथा उत्तर में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में आंधी तूफान और राजस्थान में धूल भरी आंधी की आशंका जतायी है. विभाग द्वारा आज शाम जारी मौसम के पूर्वानुमान के मुताबिक दक्षिण पूर्वी अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बने रहने के कारण अगले 48 घंटों तक चक्रवाती तूफान की आशंका बरकरार है.
इसके मद्देनजर मछुआरों को 21 से 23 मई तक दक्षिण अरब सागर में नहीं जाने की सलाह दी है। मौसम की इन परिस्थितियों के हवाले से पूर्वी बिहार, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्थानों में आंधी तूफान के साथ तेज बारिश की आशंका है. इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में भी कुछ इलाकों में आंधी तूफान और हल्की बारिश के साथ तेज हवायें चल सकती हैं. पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों के अलावा तमिलनाडू, पुडुचेरी, तटीय एवं उत्तरी कर्नाटक और केरल के कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है. जबकि मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में तेज लू चलने और विदर्भ के कुछ इलाकों में भीषण गर्मी की स्थिति बरकरार रहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










