ePaper

जम्मू-कश्मीर : छत्ताबल में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में तीन आंतकी ढेर

Updated at : 05 May 2018 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर : छत्ताबल में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में तीन आंतकी ढेर

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गये और मुठभेड़ स्थल के पास सुरक्षाकर्मियों से झड़प के दौरान एक व्यक्ति की भी मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सफाकदल के तबेला छत्ताबल में तीन […]

विज्ञापन

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में शनिवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर हो गये और मुठभेड़ स्थल के पास सुरक्षाकर्मियों से झड़प के दौरान एक व्यक्ति की भी मौत हो गयी. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सफाकदल के तबेला छत्ताबल में तीन आतंकवादी मारे गये हैं.

बताया जा रहा है कि आतंकवादी के शव को देखा गया लेकिन उसे कब्जे में नहीं लिया जा सका क्योंकि मुठभेड़ फिलहाल जारी है. आतंकवादियों की पहचान अभी नहीं हो पायी है. अधिकारियों ने कहा कि इस दौरान सीआरपीएफ के एक अधिकारी को भी गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

अधिकारी ने बताया कि छत्ताबल और उसके निकटवर्ती इलाके में आतंकवाद विरोधी अभियान में जुटे सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया जिससे वहां झड़प हो गयी. उन्होंने बताया कि झड़प में कई लोग घायल हुए हैं और उनमें से एक की यहां अस्पताल में मौत हो गयी.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि आदिल अहमद यादू नामक व्यक्ति को एसएमएचएस अस्पताल लाया गया था जिसे डॉक्टरों ने मृत लाया घोषित कर दिया. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार व्यक्ति की मौत नूरबाग में सड़क दुर्घटना में लगी चोट के कारण हुई है. लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए. बहरहाल, स्थानीय निवासियों के अनुसार यादू की मौत सुरक्षा बलों द्वारा कथित तौर पर गोली मारे जाने से हुई.

सफाकदल के तबेला छत्ताबल में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वहां घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था. अधिकारी ने बताया कि वहां छिपे आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से मुठभेड़ शुरू हो गयी, सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के बाद से ही श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी गयी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola