जुमे की नमाज में फिर खलल, बताया गया बांग्लादेशी, जानें पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

गुरुग्राम : गुरुग्राम में कुछ दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कई जगहों पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को नमाज पढ़ने से रोका. हालांकि इसे लेकर कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. गुड़गांव पुलिस का कहना है कि नमाज स्थलों पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी […]

विज्ञापन

गुरुग्राम : गुरुग्राम में कुछ दक्षिणपंथी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कई जगहों पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को नमाज पढ़ने से रोका. हालांकि इसे लेकर कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.

गुड़गांव पुलिस का कहना है कि नमाज स्थलों पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गयी थी और कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है. कुछ तथाकथित हिन्दुवादी संगठन पिछले दो सप्ताह से गुड़गांव में नमाज में बाधा डाल रहे हैं. उन लोगों का आरोप है कि कुछ लोग जमीन पर कब्जा करके उसे मस्जिद में मिलाना चाहते हैं.

पुलिस का कहना है कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग वजीराबाद, अतुल कटारिया चौक, साइबर पार्क, बख्तावर चौक, आदि जगहों पर जुमे की नमाज पढने के लिए जमा हुए थे. हालांकि उन्हें नमाज पढ़ने से रोकने के लिए वहां विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, हिन्दू क्रांति दल, गऊ रक्षक दल और शिवसेना के सदस्य भी पहुंच गये.

हिन्दुवादी संगठन के एक सदस्य रितु राज का कहना है कि उन्होंने वजीराबाद में नमाज पढ़े जाने की जगह पर हवन किया है. इन संगठनों के कार्यकर्ताओं ने नमाज में बाधा डालने के लक्ष्य से कथित रूप से ‘‘जय श्री राम” और ‘‘राधे-राधे” के नरे लगाये.

इन घटनाओं के संबंध में सवाल करने पर गुड़गांव पुलिस के जन संपर्क अधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस को इस संबंध में किसी पक्ष की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. शिकायत मिलने पर ही पुलिस आगे की कार्रवाई कर सकेगी.

खबरों की मानें तो हिंदूवादी संगठनों से जुड़े लोगों ने गाड़ियों में इन जगहों पर पहुंचकर लोगों को जुमे की नमाज अदा करने से रोकने का प्रयास किया. आरोप है कि इन लोगों ने नमाजियों को अवैध तरीके से देश में घुस आए बांग्लादेश बताया और उन्हें चले जाने को कहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola