पंजाब : तीन साल की बच्ची ने की पेट दर्द की शिकायत, पता चला मकान मालिक ने किया रेप

Updated:
विज्ञापन

पटियाला : पटियाला जिले के बाबू सिंह कॉलोनी में तीन वर्षीय बच्ची से उसके मकान मालिक ने कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने आज बताया कि बच्ची के पेट दर्द की शिकायत करने के बाद उसकी मां उसे अस्पताल ले गयी , जहां डॉक्टरों को बच्ची से बलात्कार होने की बात पता चली. महिला […]

विज्ञापन


पटियाला :
पटियाला जिले के बाबू सिंह कॉलोनी में तीन वर्षीय बच्ची से उसके मकान मालिक ने कथित रूप से बलात्कार किया. पुलिस ने आज बताया कि बच्ची के पेट दर्द की शिकायत करने के बाद उसकी मां उसे अस्पताल ले गयी , जहां डॉक्टरों को बच्ची से बलात्कार होने की बात पता चली. महिला ने पुलिस को दिये बयान में कहा , ‘ जब मैं घर लौटी तो मेरी बेटी ने मुझसे पेट में दर्द की शिकायत की और उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी.

जब हमलोग उसे अस्पताल लेकर गये तब हमें इसका कारण पता चला. मेरे बेटे ने बताया कि मकान मालिक उसे अपने साथ लेकर गया था.’ बख्शीवाला पुलिस थाना के प्रभारी निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि पीड़ित की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि बच्ची का अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस ने आरोपी सुरेंद्र कुमार ऊर्फ फौजी (36) को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola