ePaper

गुड़गांव : होटल मैनेजर ने किया महिला के साथ रेप, मामला दर्ज

Updated at : 03 May 2018 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
गुड़गांव  : होटल मैनेजर ने किया महिला के साथ रेप, मामला दर्ज

गुड़गांव : गुड़गांव पुलिस ने यहां के एक होटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में होटल प्रबंधक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि यह घटना एम्मार रेजीडेंसी में हुई जहां पिछले एक महीने से 22 वर्षीय महिला और उसके पति रूके हुए […]

विज्ञापन


गुड़गांव :
गुड़गांव पुलिस ने यहां के एक होटल में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के मामले में होटल प्रबंधक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने आज बताया कि यह घटना एम्मार रेजीडेंसी में हुई जहां पिछले एक महीने से 22 वर्षीय महिला और उसके पति रूके हुए थे. आरोपी राघव होटल में अनुरोध ( डिमांड ) प्रबंधक के रूप में कार्यरत था.

पुलिस अधिकारी ने बताया , ‘ पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि राघव ने उससे कहा कि वह रविवार को दूसरे कमरे में शिफ्ट कर सकती हैं. उसने उससे अपने पति के काम से वापस लौटने तक इंतजार करने को कहा.’ महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह ठीक महसूस नहीं कर रही थी और अचानक बेहोश हो गयी.

अधिकारी ने बताया , ‘ रात में करीब 11.45 मिनट पर राघव उसके कमरे में घुस आया. जब उसे होश आया तो उसे महसूस हुआ कि उसके साथ बलात्कार हुआ है. उसने राघव को बुलाया और जब उसने पुलिस के पास जाने की धमकी दी तो उसने अपराध की बात स्वीकार कर ली.’ उन्होंने बताया कि बाद में दंपती ने बलात्कार की शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola