सेना और पुलिस के साझा ऑपरेशन में हिजबुल का ''पोस्टर बॉय'' समीर टाइगर और आकिब खान ढेर

Published at :30 Apr 2018 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
सेना और पुलिस के साझा ऑपरेशन में हिजबुल का ''पोस्टर बॉय'' समीर टाइगर और आकिब खान ढेर

श्रीनगर : दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के समीर अहमद भट उर्फ समीर टाइगर सहित दो आतंकवादी मारे गये. इस मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गयी, जबकि सेना के दो जवान घायल हो गये. सुरक्षा बलों को पुलवामा जिले के द्रबगाम में आतंकवादियों के […]

विज्ञापन

श्रीनगर : दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले में सोमवार को हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिद्दीन के समीर अहमद भट उर्फ समीर टाइगर सहित दो आतंकवादी मारे गये. इस मुठभेड़ में एक नागरिक की भी मौत हो गयी, जबकि सेना के दो जवान घायल हो गये.

सुरक्षा बलों को पुलवामा जिले के द्रबगाम में आतंकवादियों के एक घर में छुपे होने की खुफिया सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सेना के जवान, राज्य पुलिस के विशेष कार्य बल और सीआरपीएफ ने पुलवामा के द्राबगाम की घेराबंदी की. अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल संबंधित घर तक पहुंचे, आतंकवादियों ने गोली चलानी शुरू कर दी. इस गोलीबारी में दो जवान घायल हो गये. उन्होंने बताया कि पथराव कर रहे प्रदर्शनकारियों पर सुरक्षा बल की कार्रवाई के दौरान एक नागरिक की मौत हो गयी. एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारी मुठभेड़ स्थल पर जमा हो गये थे ताकि आतंकवादी वहां से फरार हो सकें.

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर के करीब सुरक्षाबलों द्वारा घर पर की गयी भारी गोलीबारी से वहां विस्फोट हो गया. इसके एक घंटे बाद एक आतंकवादी मारा गया, जिसकी पहचान आकीब मुश्ताक के रूप में हुई. वह स्थानीय नागरिक था, जिसका ताल्लुक पुलवामा के राजपोरा क्षेत्र से था. दोपहर दो बजकर करीब 15 मिनट पर समीर टाइगर नाम का आतंकवादी मारा गया. टाइगर पर पुलवामा में कई नेताओं और नागरिकों की हत्या करने का आरोप था.

समीर टाइगर अप्रैल, 2016 से आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ा था. घायल सैनिकों में से एक मेजर रैंक के अधिकारी हैं, जिनकी बांह में गोली लगी है. दोनों घायल सैनिकों को सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में कई प्रदर्शनकारी घायल हो गये. उनमें से एक की सीने में गोली लगने से मौत हो गयी. अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की पहचान शाहिद अहमद डार के रूप में हुई है. इस बात की जांच की जा रही है कि 25 वर्षीय युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola