आज 8 अप्रैल : आजादी की लौ जलानेवाले मंगल पांडे को आज ही के दिन दी गयी थी फांसी
नयी दिल्ली : देश की आने वाली पीढ़ियां आजाद हवा में सांस ले सकें, इसके लिए आजादी के जाने कितने परवानों ने हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दी. आठ अप्रैल का दिन इन्हीं को समर्पित है. 1857 में देश में पहली बार आजादी की मशाल रौशन करने वाले मंगल पांडे को आठ अप्रैल के दिन […]
नयी दिल्ली : देश की आने वाली पीढ़ियां आजाद हवा में सांस ले सकें, इसके लिए आजादी के जाने कितने परवानों ने हंसते-हंसते अपनी जान कुर्बान कर दी. आठ अप्रैल का दिन इन्हीं को समर्पित है.
1857 में देश में पहली बार आजादी की मशाल रौशन करने वाले मंगल पांडे को आठ अप्रैल के दिन फांसी पर लटका दिया गया था.
भारत में धधकती आजादी की आंच पूरी दुनिया तक पहुंचे, इसके लिए भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने आठ अप्रैल को ही दिल्ली के सेंट्रल एसेंबली हॉल में बम फेंका था. कैलेंडर के हिसाब से आठ अप्रैल साल का 98वां दिन है और अब साल में 267 दिन बाकी बचे हैं.
देश दुनिया में आठ अप्रैल को घटी कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं –
- 1857 : ब्रिटिश भारत की बैरकपुर रेजीमेंट के सिपाही मंगल पांडेय को फौजी अनुशासन भंग करने और हत्या करने के अपराध में फांसी पर चढ़ाया गया.
- 1894 : भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का कलकत्ता में निधन. 1929 : क्रांतिकारी भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने दिल्ली असेंबली हॉल में बम फेंका और गिरफ्तारी दी. इस बम धमाके का मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की तरफ दुनिया का ध्यान आकृष्ट करना था.
- 1950 : भारत और पाकिस्तान के बीच लियाकत-नेहरू ने समझौता किया.
- 1973 : स्पेन के चित्रकार पाब्लो पिकासो का निधन.
- 2013 : ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गेरेट थैचर का निधन.
जापान में यह दिन बुद्ध के जन्मदिन पर ‘पुष्प उत्सव’ के रूप में मनाया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










