आज 7 अप्रैल : इतिहास में खास है आज का दिन, जानें

Updated:
विज्ञापन

आज सात अप्रैल है. इतिहास की कई बड़ी घटनाएं सात अप्रैल की तारीख में दर्ज हैं. इनमें कुछ ऐसी घटनाएं भी हैं, जो दुनिया को आज की शक्ल तक पहुंचाने में मददगार हैं. सात अप्रैल साल का 97वां दिन है और अब साल खत्म होने में 268 दिन और बचे हैं. इस दिन की चुनिंदा […]

विज्ञापन

आज सात अप्रैल है. इतिहास की कई बड़ी घटनाएं सात अप्रैल की तारीख में दर्ज हैं. इनमें कुछ ऐसी घटनाएं भी हैं, जो दुनिया को आज की शक्ल तक पहुंचाने में मददगार हैं.

सात अप्रैल साल का 97वां दिन है और अब साल खत्म होने में 268 दिन और बचे हैं. इस दिन की चुनिंदा प्रमुख घटनाएं सिलसिलेवार इस प्रकार हैं-

1919 : बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना.
1920 : भारत के प्रसिद्ध सितार वादक पंडित रवि शंकर का जन्म.
1946 : फ्रांस से सीरिया कीआजादी का अनुमोदन.
1948 : संयुक्त राष्ट्र द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन.
1955 : विंस्टन चर्चिल ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया.
1969 : इंटरनेट का सांकेतिक जन्मदिन.
1978 : अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने न्यूट्राॅन बम के विकास पर रोक लगायी.
2010 : पटना की एक विशेष अदालत ने बिहार में एक दिसंबर 1997 को अरवल जिले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों की हत्या के मामले में 16 दोषियों को फांसी और 10 को उम्र कैद की सजा सुनायी.

संयुक्त राष्ट्र ने सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की थी इसलिए दिन को अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है.

स्लोवेनिया में इस दिन को फ्लैग डे के तौर पर मनाते हैं और अर्मेनिया में इसे मातृत्व और सौंदर्य दिवस के रूप में मनाते हैं.

मोजांबीक में इस दिन महिला दिवस मनाया जाता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola